अब आपको बताते हैं योग का हमारे जीवन में क्या महत्व है

खबरें अभी तक। योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपके शरीर को आराम और आपके मन को शांति से रहने में मदद करता है। योग से आनंद का अनुभव होता है… अब आपको बताते है योग शब्द के अर्थ के बारें में….योग के दो अर्थ होते है दोनों ही अर्थ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होते है।

पहला अर्थ है जोड़ और दूसरा अर्थ है समाधि यानि ध्यान लगाना…..जब तक हम अपने शरीर को योग से नहीं जोड़ेंगे तब तक ध्यान में जाना मुश्किल है….ध्यान योग का महत्वपूर्ण भाग है…ध्यान के माध्यम से ही शरीर और दिमाग का मिलन होता है।

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी, काम का प्रेशर, अकेलापन और परिवार का ख्याल रखने के लिए योग बहुत जरुरी है। ऐसे माहौल में योग से बढ़ी कोई दवा नहीं है। योग से कार्य में शक्ति, अच्छी निंद, स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग का विकास होता है।

सुबह अपने नियमित काम के बाद यदि आप 20 से 30 मिनट तक योगा करते है तो यह आपके शरीर और दिमाग को पूरा दिन चुस्त रखता है और आप में फूर्ती लाता है, साथ ही योगा करने से आपके शरीर में लचीलापन भी आता है। इसलिए प्रतिदिन योग करें और अपने शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाए।