• देश
  • राज्य
    • हिमाचल
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलोजी
    • गैजेट
    • ऑटोमोबाइल
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
  • धर्म
  • ट्रेंडिंग
  • नौकरी
  • शिक्षा

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का हुआ धमाकेदार आगाज़

Khabrain Abhi Tak / April 2, 2023 / देश, लाइफस्टाइल

ख़बरें अभी तक: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) का देशी-विदेशी कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनस जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में शुक्रवार को आगाज हो गया।इस कार्यक्रम की मेजबान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) थीं। एनएमएसीसी (NMACC) के लॉन्च पर नीता अंबानी ने कहा, ‘कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का मुंबई में हुआ शुभारंभ, पहुंचे ये दिग्गज | nita  mukesh ambani cultural centre inauguration in mumbai | HerZindagi
google images

लॉन्च के एक दिन पहले रामनवमी के शुभ अवसर पर कल्चरल सेंटर पहुँचकर नीता अंबानी ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना भी की।

लॉन्च पर “स्वदेश’ नाम से एक खास कला और शिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन’ नाम से एक संगीतमय नाट्य होगा। भारतीय परिधान परंपरा को बताती ‘इंडिया इन फैशन’ नामक एक परिधान कला प्रदर्शनी होगी। साथ ही भारत की सांस्कृतिक परंपराओं का दुनिया पर प्रभाव दिखाता ‘संगम’ नाम का एक विजुअल आर्ट शो होगा।

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ देश का अपनी तरह का पहला सांस्कृतिक केंद्र है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए इसमें 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस है। 8,700 स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजा एक शानदार कमल की थीम वाला झूमर है। दो हजार सीटों वाला एक ग्रेंड थिएटर है। जिसमें देश का सबसे बड़ा ऑर्केस्ट्रा पिट बनाया गया है। छोटी प्रदर्शिनियों और कार्यक्रमों के लिए ‘स्टूडियो थिएटर’ और ‘द क्यूब’ जैसे शानदार थिएटर हैं। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

बॉलीवुड और साउथ के कलाकारों ने बांधा समां

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई कलाकार उपस्थित थे। यहां सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, वरूण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख़्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी और शाहिद कपूर मौजूद थे। इनके अलावा विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल, राजू हिरानी, तुषार कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों से पूरी शाम सज गई। कैलाश खेर और मामे खान ने भी अपनी सुरीली आवाज से इस कार्यक्रम में समां बांधा।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ओपनिंग सेरिमनी में पहुंचा बॉलीवुड,  प्र‍ियंका-दीपिका, सल्लू-आमिर भी नजर आए - Priyanka chopra to deepika  padukone bollywood stars during ...
google images

मेरे लिए एक पवित्र यात्रा

नीता अंबानी ने इस मौके पर कहा, “कल्चरल सेंटर के सपने को साकार रुप देना, मेरे लिए एक पवित्र यात्रा की तरह रहा है। हम एक ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जहां हमारी सांस्कृतिक विरासत फले फूले। फिर चाहे वह सिनेमा हो या संगीत, नृत्य हो या नाटक, साहित्य हो या लोककथाए, कला हो या शिल्प, विज्ञान हो या आध्यात्म। कल्चरल सेंटर में देश और दुनिया की बेहतरीन कला प्रदर्शिनियां संभव होंगी। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कलाओं और कलाकारों का भारत में स्वागत होगा।”

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का मुंबई में हुआ शुभारंभ, पहुंचे ये दिग्गज | nita  mukesh ambani cultural centre inauguration in mumbai | HerZindagi
google images

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों को मुफ्त एंट्री दी जाएगी। स्कूल-कॉलेज का आउटरीच प्रोग्राम हो या कला-शिक्षकों का अवार्ड कार्यक्रम या फिर गुरु-शिष्य परंपरा के कार्यक्रम, ऐसे सभी प्रोग्रामों पर सेंटर का विशेष ध्यान रहेगा।

Category देश लाइफस्टाइल Tag Nita Ambani nita mukesh ambani cultural centre ril share price ईशा अंबानी न्यूज नीता अंबानी न्यूज नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर मुकेश अंबानी न्यूज
  • ← आज का राशिफल: मेष,वृश्चिक और मीन राशि वालें बरतें आर्थिक सावधानी, जानें सभी राशियों का हाल
  • मां की मदद के लिए तेज आंधी में दौड़ा बच्चा, सोशल मीडिया पर खूबसूरत वीडियो वायरल →
https://www.youtube.com/watch?v=zIQ6e--UWOw

MOST POPULAR NEWS

MM (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) का धनौरा गांव में फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

July 13, 2026

लखनऊ पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा साइबर स्ट्राइक: अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 से अधिक लोग हिरासत में

July 1, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एम.एम. आईसीटीबीएम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

June 6, 2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एम.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस मैनेजमेंट में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

June 3, 2026

BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण तकनीकी बैठक में हिमाचल ने पेश किया GIS आधारित शहरी आपदा प्रबंधन प्लेटफॉर्म

June 3, 2026

एमएमआईएस, मुलाना में विद्यार्थी परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

May 20, 2026

एमएम (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026

May 19, 2026

MM इंटरनेशनल स्कूल मुलाना का 12वीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम, स्वास्तिका और देवांशी ने बढ़ाया मान

May 15, 2026

एमएम(डीयू) में विधि छात्रों का दमदार प्रदर्शन, 7वीं एमएम मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

April 28, 2026

संचार मित्र योजना को नई रफ्तार: 35 छात्रों को अगले चरण के लिए किया गया प्रोत्साहित

March 14, 2026

WELCOME TO KHABRAIN ABHI TAK ADVERTISING SOLUTIONS.

Through Khabrain Abhi Tak advertising you can make contact with more audiences than most other marketing mediums.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Quick Links

  • Crime
  • Delhi
  • informative
  • trending
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाइल
  • कोरोना वायरस
  • खेल
  • गुजरात
  • गैजेट
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़
  • जींद रैली
  • झारखण्ड
  • टेक्नोलोजी
  • ट्रेंडिंग
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • नौकरी
  • पंजाब
  • बंगाल
  • बजट-2018
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • हेल्थ

Search Box

Copyright ©  2024 Khabrainabhitak. All Rights Reserved.