बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंद होती है ब्रोकली

ख़बरें अभी तक। आज हम आपको अपनी इस ख़बर में बताएंगे कि Broccoli खाने के क्या-क्या फायदें होते है। सबसे पहले ये बता दें कि Broccoli गाढ़े हरे रंग, बैंगनी और सफ़ेद रंगों में पायी जाती है। यह कच्ची और उबाल कर दोनों रूप में खाई जा सकती है। ब्रोकली गोभी साधारण गोभी से थोड़ा महंगी मिलती है। बड़े महानगरों, होटलों में ब्रोकली की काफी मांग है। वहीं ब्रोकली वजन कम करने में असरकारक है।ये हाई फाइबर और प्रोटीन युक्त होती है, जिससे भूख जल्दी नहीं लगती। साथ ही ब्रोकली कब्ज दूर करती है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। ब्रोकली झुर्रियां, फाइन लाइन्स जैसी समस्या दूर कर चेहरे और शरीर की स्किन पर बढ़िया असर डालता है। इसका विटामिन C, कॉपर, जिंक स्किन को ग्लो और टाइटनेस देते हैं। ब्रोकली के एंटीओक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं।

ब्रोकली में विटामिन K होता है जोकि खून बहने पर रक्तस्राव रोकने में मदद करता है। Broccoli में पाए जाने वाला विटामिन C कोलेजन बॉडी टिश्यू, हड्डी बनाता है जोकि घाव भरने, स्किन को युवा बनाये रखने में मदद करता है। कैंसर होने की आशंका को करता है कम ब्रोकोली के सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है। साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार होती है ब्रोकली।इसका सेवन बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती स्त्रियों के लिए खास फायदेमंद है। Broccoli का कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाकर ओस्टियोपोरोसिस बीमारी का खतरा कम करता है और आयरन एनीमिया की बीमारी से बचाता है। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है।Broccoli को बहुत अधिक उबालने से उसके कैंसर रोधी गुण कम हो जाते हैं। कच्ची ब्रोकली सभी गुणों से भरपूर होती है, लेकिन कच्ची बहुत ज्यादा खाने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। ब्रोकली का प्रयोग तरह तरह के हेल्दी सलाद, Soup, सब्ज़ी, पास्ता, Noodles, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि food items बनाने में भी प्रयोग किया जाता है।