ग्लोबल वार्मिंग !! आने वाले समय में ये होंगे AC के घातक परिणाम,जानिए

खबरें अभी तक || आज आपका ध्यान  हमारे और आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी चीज की तरफ ले जाना चाहते हैं जो सीधे सीधे ग्लोबल वार्मिंग के खतरे का संकेत दे रहा है। दरअसल गर्मी में चलने वाली लू से निजात पाने के लिए हर कोई अपने-अपने बजट के अनुसार तमाम तरीके ढ़ूढ़ता है। लेकिन जब आप घर के अंदर होते हैं तो पंखा, कूलर और एसी जैसे विकल्प अपनाते हैं। पंखे और कूलर तक तो सही था लेकिन जैसी ही हमारे लाइफस्टाइल में एसी की एंट्री हुई। हमें राहत मिलने के साथ साथ ग्लोबल वार्मिग का खतरा हमारे ईर्द –गिर्द मंडराने लगा।

ग्लोबल वार्मिंग क्या है। इसके प्रभाव और कारण।

अब ये खतरा इतना विकराल रुप ले चुका है कि औद्योगिक क्रांति के बाद से औसत वैश्विक तापमान में जो वृद्धि हुई वो 1880 के बाद से 1 डिग्री सेल्सियस थी। अब वो वृद्धि वैज्ञानिकों की आशंका के अनुसार 2035 तक औसत के साथ-साथ 0.3 डिग्री से 0.7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है।

आगे  बात करने से पहले आपको बताते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग है क्या? 

दरअसल विश्व स्तरीय तापमान बढ़ने से तूफान, बाढ़, जंगल की आग,सूखा और लू के खतरे की आशंका बढ़ जाती है। एक गर्म जलवायु में वायुमंडल अधिक पानी इकठ्ठा कर सकता है। जिससे भयंकर बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। बढ़ी हुई बरसात से किसानों का फायदा हो सकता है। लेकिन एक दिन में बहुत ज्यादा बारिश होने से फसल, संपत्ति और बुनियादी ढांचों को नुकसान हो सकते हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन को भी नुकसान पहुंच सकता है।

एशिया, यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, रुस और चीन में मौसम का प्रचंड रुप लोगों को डरा रहा है। भारत में भी गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि मानसून के दस्तक देने से तापमान में गिरावट आ गई है। लेकिन हर साल बढ़ती गर्मी इशारा कर रही है कि कहीं हम ग्लोबल वार्मिंग के और करीब खींचे तो नहीं चले जा रहे।

अगर सवाल किया जाए कि क्या ग्लोबल वार्मिंग के पीछे एक बड़ा कारण एसी को माना जाए तो जवाब मिलेगा। हां, ग्लोबल वार्मिंग के लगातार बढ़ने का एक कारण एसी भी है।

क्योंकि IFOREST की एक रिपोर्ट में पाया गया कि एयर कंडीश्नर में रेफ्रीजरेटर के नाम पर प्रयोग किया जाना वाला HCFC,HFC का ही एक नया वर्जन है। जिसका ओजोन परत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। रिपोर्ट की अगर मानें तो पिछले 3 सालों में दुनिया भर में एयर कंडीश्नर की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। जो ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे के लिए हमें आगाह कर रहा है।

अब आप खुद इस बात को समझ सकते हैं कि एसी का प्रयोग आने वाला समय में हमारे जिंदगी पर कितना बुरा प्रभाव डालने वाला है। क्योंकि एसी के अलावा हमारे पास दूसरा कोई ऑप्सन भी नहीं है जो हमें गर्मी से राहत देने के लिए एसी जितना ही कारगार हो। तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हम ग्लोबल वार्मिग के इस .खतरे को जानकर भी यूं ही अनजान बने रहेंगे या समय रहते इससे बचाव के लिए कोई कदम भी उठाएंगे। नहीं तो हालात ऐसे होने वाले है कि जिस गर्मी से बचने के लिए हम एसी को कारगर मान रहे हैं वहीं एसी आने वाले समय में हमारे जी का जंजाल ही नहीं बनने वाली बल्कि ऐसे हालात पैदा कर देगी कि जीना ही मुश्किल हो जाएगा।