आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मेथी और अलसी के दाने, ऐसे करें इनका सेवन

ख़बरें अभी तक || स्वस्थ्य रहने के लिए हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। क्योकिं गलत खान-पान की वजह से कई तरह की बिमारियां हो सकती है। अच्छे और पोष्टिक भोजन के लिए हम कई तरह की सब्जियों को अपने खान- पान को शामिल करते है। लेकिन सब्जियों और फलों के अलावा कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनका सुबह- सुबह सेवन करने से आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा और आपको कई तरह की बीमारियों से भी निजात मिलेगी। 

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सुबह के समय सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचा जा सकता है। कुछ चीजों को रात में भिगाकर सुबह खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। भिगोने से ये चीजें अंकुरित हो जाती हैं और इनके पोष्क तत्व आसानी से शरीर से मिल जाते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन रातभर भिगाने के बाद सुबह के समय करने से बीमारियों से बचा जा सकता है…मेथी दाने का सेवन भिगोकर करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मेथी के दाने को भिगोकर खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके सेवन से कब्ज संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा रातभर अलसी को भिगोकर सुबह के समय सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॅाल कम होता है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। वहीं मुनक्का भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्का को रातभर भिगोकर सुबह सेवन करने से एनीमिया और किडनी स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता है। आप दूध में भी मुनक्का भिगाकर खा सकते हैं। मुनक्के में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं।