भिवानी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, नशे का तस्कर किया गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर नकेल लगाने के उद्देश्य से भिवानी जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर छापेमारी अभियान चला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ का कार्य किया जाता है। इस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए भिवानी पुलिस ने नशे का तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से एक किलो 40 ग्राम गांजा बरामद किया है।

जानकरारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवानी के जीतू वाला फाटक के नजदीक आरोपित गिरवर नशे का व्यापार करता है। इस नशे के व्यापार में आरोपित ने युवाओं को भी फांस रखा है। जिसके चलते युवा इन नशे की लत में फंसते जा रहे है। सूचना के आधार पर दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ कुमार ने जीतू वाला फाटक पर छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपित से एक किलो 40 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित नशे का व्यापार करता था और युवाओं को भी इस नशे के जाल में फांसने का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि आरोपित से एक किलो 40 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ पुलिस में पहले भी नशे से जुड़े हुए कई मामले दर्ज हैं। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।