बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब विवेक ऑबेरॉय बालाकोट स्ट्राइक पर बनाएंगे फिल्म

खबरें अभी तक। Film On Balakot Airstrike: अभिनेता विवेक ऑबेरॉय की इस साल फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी आई थी। वहीं अब विवेक एक सच्ची घटना पर बालाकोट स्ट्राइक पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसका टाइटल बालाकोट द ट्रूस्ट्रोरी बताया जा रहा है।

जी हां, विवेक ऑबेरॉय को लेकर नई खबर सामने आई है। वे अगली फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। जानकारी के अनुसार विवेक ऑबेरॉय हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस एयरस्ट्राक द्वारा भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर सबक सिखाया था। वहीं इस सच्ची घटना पर विवेक ऑबेरॉय फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे जानकारी मिली है कि इसे जम्मू, कश्मीर, दिल्ली और आगरा में शूट किया जाएगा। 2019 के अंत तक यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी। साथ ही इसे हिंदी, तमिल व तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए विवेक ऑबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की है।