प्रदेश भर के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

खबरें अभी तक। प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है. बहादुरगढ़, फतेहाबाद में सफाई कर्मचारी धरने पर है. सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. कर्मचारी आज एक दिवसीय पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल के जरिए सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं.

दरअसल पिछले लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं. लेकिन सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही. इसलिए सफाई कर्मचारियों ने आज सांकेतिक हड़ताल की है. कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने को समान काम समान वेतन लागू करने की मांग की है.