चंढीगढ़: महिला सफाई कर्मी से सब इंसपेक्टर ने की छेड़छाड़

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़ सफाई कर्मचारी यूनियन की तरफ से सैक्टर-22 पुलिस चौकी में महिला सफाई कर्मी से एक पुलिस कर्मी द्वारा छेड़खानी करने के आरोप में सैक्टर 22 पुलिस चौकी में सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यूनियन की मांग थी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए। मामले की सूचना पाते ही चण्डीगढ़ के मेयर राजेश कालिया व सफाई कर्मी यूनियन सदस्य मौके पर पहुंचे।

गौरतलब है कि सैक्टर 25 की रहने वाली पीड़ित महिला हेल्थ डिपार्टमेन्ट में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। हर रोज की तरह महिला सफाई कर्मी बुधवार सुबह अपने एरिया सैक्टर 23 मे ड्यूटी कर सफाई कर रही थी। महिला सफाई कर्मी ने आरोप लगाया की एक साल से सैक्टर 23 में सफाई कर्मी की ड्यूटी कर रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि सुबह जब वह सफाई करने के लिए  पहुंची तब सब इंसपेक्टर ने उससे हाथ पकड़ कर घर के अंदर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने ने बताया कि वह वहां से अपने आप को छुड़वाकर भागी और उसके पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मामले मे कारवाई करते हुए आरोपी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुखंजिन्दर सिह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।