यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में अलर्ट घोषित

खबरें अभी तक। यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज से एक बार फिर यमुना के उफान पर आने के कारण 90हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके चलते हरियाणा के साथ लगते यमुना के विभिन्न जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इसी कारण दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है इससे हरियाणा व दिल्ली के साथ लगते यमुना के इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया है।  यह सप्ताह में दूसरी बार हुआ है जब यमुना उफान पर आई है। इससे पहले 14 अगस्त को यमुना में 143000 क्यूसिक पानी आने के चलते हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली को भी अलर्ट किया गया था।

पानी के कारण यमुना के साथ लगते यमुनानगर जिला के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ-साथ करनाल पानीपत सोनीपत फरीदाबाद एवं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। जिसके लिए यमुनानगर जिला प्रशासन ने अन्य जिला के अधिकारियों को इस संबंध में सूचनाएं भिजवा दी है।