भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी से बागी विधायक कपिल मिश्रा, मनोज तिवारी कराई सदस्यता ग्रहण

आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें मनोज तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बता दें कि भाजपा में शामिल होने की पुष्टि कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही कर दी थी। शनिवार को उन्होंने दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आज सुबह करीब सुबह 11 बजे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में विजय गोयल के अलावा और भी कई बड़े नेता मौजूद रहे