बिलासपुर: जलाशयों में मछली पकड़ने पर लगा प्रतिबंध हटा, मछुआरों ने मछली पकड़ने का काम किया शुरु

ख़बरें अभी तक। प्रदेश के सभी जलाशयों में मछली पकड़ने पर लगा हुआ प्रतिबंध हटा दिया गया है जिससे अब मछुआरे झीलों और नदियों के मछली पकड़ सकेंगें। पिछली रात से हटे प्रतिबंध के बाद मछुआरों ने मछली पकड़ना शुरू भी कर दिया है और पकडी हुई मछली विभाग के ठेकेदारों को सौंपी जा रही है।

बिलासपुर के लुहनु घाट में आज गोविंदसगर झील में मछुआरों दौर पकड़ी हुई मछली पहुंची। जिसमे सिल्वर कार्प, मिरर कार्प, सिंघाड़ा और महाशीर प्रजाति की मछलियां शामिल है। पहले दिन पकड़ी गई मछलियों में 26 किलो तक वजन की मछलियां पाई गई है। वही कोलबान्ध जलाशय से भी मछली पकड़ी गई है। वहीं, पौंग डैम व चमेरा डैम में भी मछली पकड़ने का कार्य शुरु हो चुका है।

बता दें कि अकेले बिलासपुर की गोविंदसागर झील में 14 मत्स्य सभाएं कार्यरत है जिनमे 5 हजार परिवार मछली पर ही निर्भर है। प्रतिबंध के दौरान सभी मछुआरों को राहत भत्त्ता प्रदान किया जाता है।

वहीं, विभाग के उपनिदेशक श्याम लाल शर्मा ने बताया कि सभी झीलों और नदियों में दो महीने तक मछली पकडने पर प्रतिबंध इसलिए लगाया जाता है क्योंकि इस दौरान मछलियां अंडे देती हैं। लेकिन अब प्रतिबमद हटने केसाथ ही मछलियां पकड़ना शुरु हो जाएगा।