स्वतन्त्रता दिवस पर नाहन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय आयोजन

ख़बरें अभी तक:  आज भारत के 73 वें स्वतन्त्रता  दिवस पर सिरमौर जिला के नाहन चौगान में जिला स्तरीय आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल ने की। चौगान में आयोजित कार्यक्रम में राजीव सहजल  ने राष्ट्रीय  ध्वज फहराया तथा परेड के निरक्षण करने के बाद पुलिस,महिला पुलिस ,होम गाइर्डस एवं एन सी सी  की आकर्षक परेड की सलामी भी ली।

अपने सम्बोधन में राजीव सहजल  ने कहा कि  आजादी के लिए हमारे स्वतन्त्रता  सेनानियों ने बहुत बलिदान दिया और आज उसका ही परिणाम है कि हम आजाद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कदम धारा 370  हटाने से आज पुरे देश में एक विधान व् एक संविधान लागु हुआ है। जोकि बहुत प्रशसनीय कदम है। सहजल  ने कहाकि आज हमारा प्रदेश विकास की राह  पर अग्रसर हो रहा है। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदर्शनी एवं पौधरोपण को लेकर पंचवटी अभियान पर भी प्रदर्शनियां लगाई गयी।