हिमाचल: किसान सेब को जल्द पकाने के लिए कर रहे अंधाधुंध स्प्रे

ख़बरें अभी तक: सेब तुड़ान की होड़ ने हिमाचली सेब के दामों को गिरा दिया हैं। बागवानों में सेबों को तोड़ने की होड़ ऐसी लगी है कि सेब पकाने के लिए अंधाधुंध स्प्रे की जा रही हैं। जिससे की सेब के दाम गिर गए है। बता दें की बागवान अपनी फसल को जल्द से जल्द मंडियों में पहुंचाना चाहते हैं ताकि उन्हें अच्छे दाम मिल सके। इसलिए, मंडियों में सेब अधिक मात्रा में बिकने के लिए पहुंच रहा है। बता दें मैदानी इलाकों में बाढ़ के कारण सेब की ढुलाई प्रभावित हो रही है। बता दें कि मंडियों में सेब ज्यादा देर तक नहीं रोका जा सकता क्योंकि ज्यादा पका हुआ सेब लदानी खरीदना नहीं चाहते है।

प्रदेश सब्जी और फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि सेब तुड़ान में बागवानों को संयम रखना चाहिए।  उन्होने कहा कि सेबों को उनके समय पर ही पकने दिया जाए। मंडियों में ज्यादा मात्रा में सेब पहुंचाने से सेब के रेट नीचे गिर रहे हैं। बागवान मौसम को देखते हुए भी कम – काम मात्रा में सेब तोड़ें। सेब को बाहरी राज्यों में पहुंचाने में भारी परेशानी हो रही है। बाजार में ज्यादा सेब होने से बागवानों को अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे जिस कारण उन्हें आर्थिक परेशानी होगी।