मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर जल्द यूजर्स के लिए एड होंगे ये खास फीचर्स

खबरें अभी तक। इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एंड्रॉयड उपयोग करने वाले लोगों के लिए जल्द ही नया फीचर आने वाला है। जी हां, जल्द ही व्हाट्सएप यूजर फिंगरप्रिंट की मदद से व्हाट्सएप को लॉक और अनलॉक कर पाएंगे। यह जानकारी व्हाट्सएप की जानकारी देने वाले बीटा इंफो द्वारा प्राप्त हुई है।

व्हाट्सएप बीटा की मानें तो  व्हाट्सएप इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा पर परीक्षण कर रही है। ये फीचर लेटेंस्ट बीटा वर्जन 2.19.221 में उपलब्ध है और डिफाल्ट रूप से डिसेबल भी है। यानी बीटा वर्जन में भी आपको इस फीचर को इनेबल करना होगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने व्हाट्सएप को और सिक्योर कर पाएंगे। बता दें कि यह फीचर आईओएस उपयोगकर्ताओं के पास पहले से मौजूद है।

इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप के नए बीटा वर्जन में शो कंटेंट इन नोटिफिकेशन का विकल्प भी मिलता है, जिसमें यूजर्स को इस बात की आजादी मिलती है कि वह फिंगरप्रिंट इनेबल ना होने की स्थिति में मैसेज हाइड करना चाहते हैं या नहीं। जैसा कि पहले ही बताया है व्हाट्सएप 2.19.221 वर्जन में ये फीचर डिफाल्ट रूप से डिसेबल है आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए इनेबल करना होगा।

जानकारी के फलस्वरूप बता दें कि इसके लिए उपयोगकर्ता को सबसे पहले व्हाट्सएप सेटिंग में जाना होगा। यहां अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक कर आप प्राइवेसी के विकल्प पर जाएंगे। जहां आपको फिंगरप्रिंट लॉक का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आपने अपना व्हाट्सएप अपडेट कर लिया गया है तो ये विकल्प नजर नहीं आएगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको कम से कम एंड्रॉयड मार्शमैलो या फिर इससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन की आवश्यकता होगी।