मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर कही ये बात, जानिए

खबरें अभी तक। मलाइका अरोड़ा हाल ही में ICW 2019 इंडिया कुट्योर वीक 2019 में रैंप वॉक के लिए दिल्ली आई थीं। इसी दौरान उनसे मीडिया ने अर्जुन कपूर के साथ शादी को लेकर बातचीत की। साथ ही उनके रिलेशनशिप के बारे में भी खुलकर बात की। इसी दौरान मलाइका अरोड़ा से उनके और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर एक सवालात किए गए। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि शादी अभी कार्ड्स में नहीं है। जब भी शादी होगी तो कार्ड में आप सभी को नाम दिख जाएगा।

इतना ही नही बल्कि वार्ता के दौरान अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि दूसरा प्यार पाने का हर कोई हकदार होता है। हम सभी को ये मौका मिलना चाहिए। लोगों को खुले दिमाग से इन सभी चीजों को अपनाना भी चाहिए।