डांस इंडिया डांस के मंच से करीना ने कहा, तैमूर को बनाना चाहती है क्रिकेटर

खबरें अभी तक। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान अभी केवल दो साल की उम्र में स्टार बन चुके हैं। वहीं लोग भी तैमूर की नई-नई फोटोज का इंतजार करते हैं। बता दें कि तैमूर इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में डांस इंडिया डांस के सेट पर करीना ने बताया कि वो तैमूर को क्या बनाना चाहती हैं।

डांस इंडिया डांस के मंच से करीना ने कहा कि वो दादाजी मंसूर अली खान पटौदी की तरह तैमूर को क्रिकेटर बनाना चाहती हैं। बता दें कि डांस इंडिया डांस के मंच पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शिरकत की थी। इस दौरान करीना ने कपिल देव से तैमूर के लिए एक बैट पर उनका ऑटोग्राफ भी लिया। इस दौरान वो बेहद उत्सुक नजर आईं है।

शो में करीना कपूर ने अपने फोन में तैमूर की फोटो भी दिखाई, तैमूर की ये तस्वीर लंदन की है। वहीं आपको बता दें कि फोटो में तैमूर ब्लू जैकेट और हेलमेट पहनकर हॉर्स राइडिंग सीखते नजर आ रहे हैं। फोटो में करीना भी तैमूर के साथ हैं। करीना संग तैमूर की बॉन्डिंग फोटो में साफ नजर आ रही है।

करीना की बात करें तो वो इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं। साथ ही जानकारी दें दे कि वो लंदन से इंडिया शो की शूटिंग के लिए बार-बार आना जाना कर रही हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि आने वाले एपिसोड में करीना, सैफ के तमंचे पर डिस्को सॉन्ग पर डांस करती दिखेंगी।

लेकिन अगर अगर बात करें उनके वर्क फ्रंट कि तो एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की है। वो फिल्म में कॉप के रोल में दिखाई देंगी। इससे अलग वह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। वहीं करीना अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में भी दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। काफी वक्त के बाद करीना अक्षय के साथ पर्दे पर नजर आएंगी।