आर्टिकल 370 व 35A हटाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढालपुर में फोड़े पटाखे

ख़बरें अभी तक। कुल्लू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 व 35A हटाए जाने के के संबंध में की गई कार्रवाई पर हिमाचल प्रदेश की भाजपा में जश्‍न का माहौल है। भाजपा पदाधिकारी इस कार्रवाई को देश की ऐतिहासिक जीत बता रहे हैं। जिला कुल्लू के ढालपुर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा अध्यक्षता में जश्‍न मनाया।

वहीं, चौक पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर व पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी वादा भी पूरा किया है। इससे क्षेत्र में विकास का प्रवाह होगा। भीमसेन शर्मा ने इस कदम को स्‍थायी समाधान बताया है। उन्‍होंने कहा सभी देशवासियों का एक देश, एक विधान व एक संविधान और एक निशान का सपना आज पूरा हुआ है।