पंजाब के मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात सुखविंद्र सिंह की हत्या

ख़बरें अभी तक। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिक्योरिटी में तैनात सुखविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 4 बजे मोहाली में एक डिस्को में गोली चलने की ख़बर है। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं इस घटना में एक युवक जो कि पंजाब के सीएम की सिक्योरिटी में तैनात था उसको गोली लगी है।

घटना फेज-11 स्थित एक डिस्को क्लब के बाहर की है। मृतक का नाम सुखविन्दर सिंह बताया जाता है जो कि जलालाबाद का रहने वाला था और मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात था। बताया जा रहा है कि रात को डिस्को कल्ब के अंदर पहले लड़ाई हुई थी जिसके बाद क्लब के बाहर एक व्यक्ति ने सुखविन्दर सिंह पर गोली चला दी। इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान साहिल के रूप में हुई है। जो कि वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।