उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान 

ख़बरें अभी तक। सोनभद्र के राबर्टसगंज में कांग्रेस पार्टी व युथ कांग्रेस ने उन्नाव में हुए महिला के साथ दुष्कर्म व अत्याचार को लेकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान कचहरी में चलाया गया। परिसर में युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युथ कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। वहीं न्याय अभियान में वकीलों व आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना ही चाहिए प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस घटना को आम जनमानस ने भी संज्ञान में लिया है जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में मिलेगा ।

युथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे(आशु) ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने चाहिए आज पूरा देश सर्वोच्च न्यायालय को बधाई दे रहा है, जहां एक ओर सरकार इतनी बड़ी घटना को सही तरीक़े से नहीं देख रही थी। वहीं इसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई करना ये दर्शाता है कि चौथा स्तंभ कितना महत्वपूर्ण है। लेकिन जिस तरह से उस युवती व उसके परिवार पर अन्याय हुआ ये इस सरकार की उदासीनता को दरसाता है ,इसी को लेकर सोनभद्र में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कचहरी मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।