एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने महिला को मारा ब्लेड

ख़बर अभी तक। अलीगढ़ में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने साथ में मजदूरी करने वाली महिला पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया, हमले के बाद युवक ने खुद को भी ब्लेड मारकर घायल कर लिया, गंभीर हालत में दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टेंड पर फैक्ट्री में काम करने वाली महिला खरीदारी करने के लिए आई थी, उसी वक्त साथ में काम करने वाला युवक नशे की हालत में महिला के पास आया, और थोड़ी देर वहां बात करता रहा बाद में ब्लेड निकालकर महिला की गर्दन पर मार दिया, और खुद ने भी अपने शरीर पर कई जगह ब्लेड से मार लिया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने दोनों घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

महिला ने बताया है कि वह उसके साथ काम करती है और वह नशे की हालत में आया था। उसने जानलेवा हमला कर दिया, वहीं आरोपी जगदीश ने बताया है कि वह महिला से प्यार करता है और उसी के चलते उसने महिला पर जानलेवा हमला किया, सब इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने बताया है कि युवक जो आरोप लगा रहा है महिला पर वह गलत है, और युवक महिला से एकतरफा प्यार करता है, उसी के चलते उसने हमला किया है, पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है, घायल महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।