HEALTH TIPS: जानिए, खाली पेट लहसून खाने के अनेको फायदे

ख़बरें अभी तक। हम लहसुन का इस्‍तेमाल खाने में तड़का लगाने या ग्रेवी बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगर लहसून खाए जाए तो इसके कितने फायदे हो सकते है। बता दें कि लहसुन खाने के अनेक फायदे है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। और सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। तो आइए बताते हैं खाली पेट लहसून खाने के क्या फायदें है।

  1. लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है। लहसुन और शहद के मिश्रण को खाने से दिल तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक तरह दिल तक पहुंचता है।
  2. लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है। दरअसल लहसुन ब्‍लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हाई बीपी की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।
  3. पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्‍ज की रोकथाम में लहसुन बेहद उपयोगी है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्‍ज से आराम मिलेगा।
  4. खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका डाइजेशन अच्‍छा रहता है और भूख भी खुलती है।
  5. लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्‍थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के इलाज में फायदा है।
  6. लहसुन टेंशन को भगाने में भी मददगार है। कई बार हमारे पेट के अंदर ऐसे एसिड बनते हैं जिससे हमें घबराहट होने लगती है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है. लहसुन खाने से सिर दर्द और हाइपर टेंशन में काफी आराम मिलता है।
  7. लहसुन में एंटीबैक्‍टीरियल और दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो लहसुन की एक कली पीसकर दर्द वाली जगह पर लगा दें। कुछ ही देर में आपको दांत दर्द से आराम मिल जाएगा। यही नहीं खाली पेट लहसुन का सेवन करने से नसों में झनझनाहट से भी आराम मिलता है।