Xiaomi Redmi K20 Pro का ये नया कलर वेरिएंट कल से होगा सेल के लिए उपलब्ध

खबरें अभी तक। Xiaomi Redmi K20 Pro का हाल ही में एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च हुआ है। बता दें कि इस फोन को अब समर हनी व्हाइट कलर में भी खरीदा पाएंगे। अगर बात करें हाल की तो इस वेरिएंट को फिलहाल चीनी मार्केट में ही उपलब्ध कराया गया है। इसी के चलते फोन के नए कलर वेरिएंट की सेल 1 अगस्त से चीन में शुरू होगी। अब इस फोन को कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर के साथ-साथ समर हनी व्हाइट कलर में भी खरीदा सकेगे। वहीं फिलहाल यह नया वेरिएंट भारत में पेश किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Redmi K20 Pro समर हनी व्हाइट कलर वेरिएंट की कीमत का खुलासा करते हुए हम आपको बताते है कि यह वेरिएंट तीन विकल्प में आपको उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें इसका पहला ऑप्शन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 2599 चीनी युआन यानी करीब 25,900 रुपये है। साथ ही इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन यानी करीब 27,900 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,900 रुपये है। इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर में ही उपलब्ध है। जरूरी बात तो ये है कि नए कलर वेरिएंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसे 1 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi K20 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही यह एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 पर कार्यरत है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल AI पॉप-अप (Sony IMX471 लेंस) सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही ड्यूल रियर कैमरा भी मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही  इसका दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट पैनल में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंस सेंसर भी मौजूद है। यह फोन फोन को पावर देने के लिए 3765 बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में पूरे दिन काम करने के लिए बेस्ट है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्टिव है।