‘जेपी नड्डा का दौरा हरियाणा भाजपा में नई संजीवनी और ऊर्जा देगा’

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी जेपी नड्डा का दौरा हरियाणा भाजपा में नई संजीवनी और ऊर्जा देगा जिससे समस्त भाजपाई आगामी विधानसभा चुनावो में नई स्फूर्ति और पूरे दमखम से जुट जाएंगे।

मीडिया से बातचीत में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महोदय का यह दौरा पन्ना प्रमुख शक्ति व केंद्र पालक पदाधिकारियों को विजय का मूल मंत्र देने के लिए आयोजित किया गया। इसमें गत 5 वर्षों में मनोहर सरकार द्वारा किए गए मनोहर कार्यों मसलन ईमानदारी से रोजगार देना, पारदर्शी स्थानांतरण नीति शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव, उज्जवला योजना, किसानों को फसलों का पूरा मूल्य देना, ऑनलाइन राशन वितरण व बुढ़ापा विधवा पेंशन ऑनलाइन करना आदि के बारे जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षियों की अफवाहों का मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके और 75 पार के लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सके।