8 साल की बच्ची के साथ दो किशोरों और एक युवक ने किया दुष्कर्म

ख़बरें अभी तक। घरौंडा में 8 साल की दूसरी कक्षा की बच्ची के साथ दो किशोरों और एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रविवार रात पीड़ित परिवार कानूनी करवाई करवाने के लिए घरौंडा थाना पहुंचे। बता दें कि घटना 10 से 12 दिन पहले की है। लेकिन बच्ची की हरकतों से रविवार शाम को घटना के बारे में पता चला है। बच्ची ने अपनी मम्मी को बताया कि पड़ोस के दो किशोरों और युवक ने उसके साथ गलत काम किया है।

घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 10 से 12 दिन पहले दो किशोरों और एक युवक ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। बच्ची ने किसी को नहीं बताया। रविवार को बच्ची कि हालात खराब हुए तो घटना का पता चला।

रात को पीड़ित परिवार घरौंडा थाना पहुंचा। उन्होंने पुलिस को दुष्कर्म कि शिकायत दी और आरोपियों के नाम भी लिखे है। बच्ची की काउंसलिंग करवाकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है।