काशीपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का फूंका पुतला

ख़बरें अभी तक। काशीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा भाजपा सांसद पर की गई अश्लील टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का पुतला आप के हवाले किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दीजिए देश की सर्वोच्च संस्था राष्ट्रीय संसद भवन समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा भाजपा सांसद रामादेवी पर अश्लील टिप्पणी की गई थी। यही नहीं इससे पूर्व भी आजम खान द्वारा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर अश्लील टिप्पणी का प्रयोग किया गया था।

सांसद आजम खान द्वारा की गई अश्लील टिप्पणी से देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर आज काशीपुर में भाजपा कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और आजम खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खान का पुतला आप के हवाले किया। नगर निगम मेयर उषा चौधरी ने कहा कि देश में महिलाओं का सम्मान किया जाता है लेकिन सपा सांसद आजम खान द्वारा मर्यादाओं को लांघकर महिलाओं के खिलाफ लगातार अश्लील टिप्पणी की जाती रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।