महिलाओं व नौकरानी को बंधक बनाकर चोरों ने दिया लूट को अंजाम

ख़बरें अभी तक। पानीपत के सबसे पॉश इलाके में दिन दहाड़े लूटेरों ने घर की महिलाओं व् नौकरानी को बंधक बनाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम। मॉडल टाउन के मकान नम्बर 623 एल में दिन दहाड़े घुसे लुटेरे। घर की महिलाओं को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और लूटपाट की। लूट कितने की है अभी तक सपष्ट नहीं हुआ। दिन दहाड़े लूट से कही ना कही पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करता है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लूटेरो की तस्वीर साथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकल पर जाते हुए कैद हो गई।

पानीपत में लूटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन दहाड़े किसी भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है जिन्हे ना तो अपनी जान का डर है ना ही प्रसाशन  का। जी हां ताजा मामला पानीपत के सबसे पास इलाके मॉडल टाउन का है जहा पर हर समय लोगो का आना जाना लगा रहता है ,पानीपत का शिवजी स्टेडियम भी साथ में है। पुलिस की जिपसिया भी यहां पर गस्त करती रही है। मॉडल टाउन के मकान नंबर 623 एल में फ़िल्मी स्टाइल में तीन हथियार बंद लूटेरे घुसे और घर में मौजूद महिलाओं को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देकर लूटेरे फरार हो गए।

घर के मालिक इस्वर ने बताया कि वह घर से 11 -30 बजे कार्यालय के लिए निकला था। जिसके थोड़ी देर बाद लूटेरो ने इस वारदात को अंजाम दिया। अभी तक इस बारे में नहीं कहा जा सकता की लूटेरो द्वारा कितने की लूट की है। घर में तीन कमरे बने थे तीनो कमरों में लूटेरो ने लूट की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पानीपत के पुलिस कप्तान पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंचे और मौके का निरिक्षण किया। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द लूटेरो को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन दिन दहाड़े हुई लूट पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करती है।