महिला को फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी का झांसा दे लाखों रुपये ले उड़ा आशिक

ख़बरें अभी तक। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की रहने वाली महिला के साथ फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से ठगी की गई है। विधवा महिला को कथित रूप से लंदन में रहने वाले शख्स ने शादी का झांसा दिया और लाखों रुपए ठग लिए। एक एनजीओ के मुताबिक ऐसे कई मामले उनके पास आ चुके हैं। जिसमें सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को टारगेट किया गया है। यानी महिलाओं के लिए इस मामले को जानना बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया के जरिए तरह-तरह के क्राइम सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एनसीआर से सामने आया है। यहां पर इंदिरापुरम इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला इंदिरापुरम थाने पहुंची। उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उनकी जान-पहचान एक शख्स से हुई। जिसने खुद को लंदन का निवासी बताया।

शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। और बेटी को संभालने के लिए एक महिला की जरूरत है। सीधे तौर पर उसने पीड़िता को ऑफर दिया कि वह से शादी कर ले। जैसे ही पीड़िता झांसे में आ गई शख्स ने कहा कि वह कीमती गिफ्ट महिला को भिजवा रहा है। लेकिन महिला का कहना है कि कीमती गिफ्ट का पैकेट कलेक्ट करने के एवज में शख्स ने फोन करके कहा कि इसकी कस्टम ड्यूटी महिला को चुकानी होगी। अपना गिफ्ट कस्टम काउंटर से ले लेगी। शख्स ने महिला से कहा कि वह उसके अकाउंट में कस्टम ड्यूटी की अमाउंट ट्रांसफर कर दे। जिससे वह डॉलर के रूप में पेमेंट करेगा। बस इस तरह से पूरी ठगी को अंजाम दिया गया। महिला झांसे में आ गई और अलग अलग करके मोटी धनराशि आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने महिला से और रकम मांगी। जिसे देने से महिला ने मना कर दिया तो आरोपी ने कहा कि वह शादी नहीं करेगा।

आरोप है कि अब धमकी भी दी जा रही है। इसी बात की शिकायत लेकर महाकाल मानव सेवा नाम की संस्था की अध्यक्ष गुरुमा कंचन गिरि के साथ महिला थाने पहुंची। महिला का कहना है कि वह काफी डरी हुई है। वहीं एनजीओ के मुताबिक उनके पास ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए ठगा जा रहा है।