यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री बने बोरिस जॉनसन

ख़बरेंअभी तक। यूनाइटेड किंगडम का नया प्रधानमंत्री Boris Johnson को चुना गया है। उनकी पार्टी ने मंगलवार को यह घोषणा की। पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन को 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई में 92,153 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेरेमी हंट को 46,656 वोट मिले। वे थेरेसा मे का स्थान लेंगे।

Theresa May ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था। बता दें कि बोरिस जॉनसन लन्दन के पूर्व मेयर हैं। बोरिस जॉनसन ने कहा है कि यूनाइटेड किंगडम 31 अक्टूबर तक यूरोपियन यूनियन से अलग हो जायेगा। बोरिस जॉनसन का जन्म 9 जून, 1964 को हुआ था, वे 2008 से 2016 तक लन्दन के मेयर रहे। वे 2016 से 2018 तक विदेश सचिव भी रहे।