खबरें अभी तक। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल होनी शुरू हो जाती हैं। मगर आपको बता दें कि प्रियंका के लिए सोशल मीडिया सिर्फ़ फ़ैंस और फॉलोअर्स के साथ संवाद करने का ज़रिया ही नहीं है बल्कि सोशल मीडिया के ज़रिए प्रियंका करोड़ों रुपये की कमाई भी करती हैं।
इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल Hopper HQ की लिस्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो इस लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका लिस्ट में 19वें स्थान पर हैं, जबकि सेलेब्रिटी सब सेक्शन में वो 16वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट की मानों तो प्रियंका के 4 करोड़ 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। प्रियंका अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करने का 2,71000 डॉलर यानि लगभग 1.86 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। प्रियंका बड़े-बड़े ब्रैंड्स से को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से प्रमोट करती हैं।