‘किसानों के नाम पर नेतागिरी और राजनीति नहीं होनी चाहिए’

ख़बरें अभी तक। कुरुक्षेत्र के पंचायत भवन में गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर बैठक हुई। समारोह को सफल बनाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है। राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि गुरु नानकदेव जी 4 माह सिरसा में रहे थे इसलिए सिरसा को प्रकाश पर्व समारोह के लिए चुना गया है।

शाहाबाद में मक्के की फसल खराब होने को लेकर किसान टंकी पर चढ़े है। इस पर रिएक्शन देते हुए मंत्री जी ने कहा कि उनको सरकार के प्रतिनिधियों से बात करना चाहिए। समाधान जरूर निकलेगा। कुलदीप बिश्नोइके घर पर छापे पर मंत्री जी ने बोला कि कुछ न कुछ होगा तभी छापा पड़ा है। वही रोडवेज कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई पर बोलते हुए कर्णदेव कंबोज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ही रोडवेज के मामले की जांच के लिए कार्रवाई की है।

वहीं राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि किसानों के नामपर नेतागिरी और राजनीति नहीं होनी चाहिये, मंत्री ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के जो किसान पिछले 18 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े हुए है। वह किसान सरकार से बातचीत करें तभी समाधान निकल सकता है नौटंकी से नहीं। वहीं उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह किसानों के नाम पर राजनीति और नेतागिरी करते हैं।