पढ़िए,आखिर क्यों Google कर्मचारी लोगों का फेस डेटा ले रहे है

ख़बरें अभी तक। Google जल्द ही दो नए स्मार्टफोन Pixel 4 और Pixel 4XL लाने वाला है, जिसकी तैयारी में Google जुट चुका है। जानकारी के अनुसार पिक्सल 3 और पिक्सल XL गूगल के पहले ऐसे फोन होंगे जो 3D फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी Face ID के साथ आएंगे। वहीं ZDNET की रिपोर्ट के अनुसार गूगल के कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों का फेस डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।

जिसके लिए वह लोगों को 5 डॉलर (344 रुपये) का अमेज़न गिफ्ट कार्ड भी दे रहे हैं। सर्च इंजन कंपनी के कर्मचारी न्यूयॉर्क की सड़कों पर लोगों से उनका फेस डेटा मांग रहे हैं। फेस डेटा लेने से पहले गूगल के कर्मचारी लोगों की अनुमति लेते हैं और उनसे एक कंसेंट फॉर्म पर साइन करवाया जाता है। इसके बाद चेहरा स्कैन किया जाता है और लोगों को 5 डॉलर का गिफ्ट कार्ड बदले में मिलता है।

जानकारी के अनुसार जॉर्ज नाम के इंजीनियर से जब गूगल के कर्मचारी बात कर रहे थे, तो उसे लगा कि वह कोई सर्वे कर रहे हैं। मगर फिर एक कर्मचारी ने खुद का परिचय दिया और कहा कि वह अगली जेनरेशन के लिए फेशियल रिकग्निशन फोन अनलॉकिंग को बेहतर बनाने के लिए फेस डेटा कलेक्ट कर रहे हैं।