गगल एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण रद्द हुई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट

ख़बरें अभी तक। आज सुबह गगल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट कैंसिल हो गई। जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रोका गया है।

बता दें कि गगल एयरपोर्ट पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई बार फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। ज्यादातर खराब मौसम की वजह से फ्लाइट कैंसिल होती है। आज तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रोका गया।