श्रावण मास के पहले सोमवार पर नाहन शिवालय में उमड़ी भीड़, भगवान शिव का किया जा रहा रुद्राभिषेक

ख़बरें अभी तक। श्रावण  मास को बहुत पवित्र एवं भगवान शिव की विशेष आराधना का महीना माना  जाता है और महिलाएं विशेष रूप से इस महीने में उपवास रखती हैं। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है और नाहन के प्राचीन एकादश रुद्र  मंदिर रानीताल में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। और लोग बेल पत्र ,दूध आदि से भगवान का रुद्राभिषेक कर रहे हैं।

नाहन  के इस प्राचीन शिवालय के पुजारी पंडित काकुराम  शर्मा ने बतायाकि मंदिर में सुबह 5  बजे से लोगो का आना शुरू हो गया था और लगातार लोग यहाँ शीश नवै रहे हैं व् भगवान का रुद्राभिषेक क़र रहे हैं।

पंडित काकु  राम ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव व् पार्वती की आराधना से सभी मुरादें पूरी होती हैं और खास तौर पर रुद्राभिषेक से लाभ मिलता है। नाहन  के इस शिवालय में श्रावण  को देखते हुए खास इन्तजामात  किये गए हैं।