इनेलो को एक और बड़ा झटका विधायक रामचंद कंबोज ने दिया इस्तीफा

ख़बरें अभी तक। इनेलो से लगातार पार्टी छोड़ के जाने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में इनेलो के रामिया विधानसभा से विधायक रामचंद कंबोज ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि रामचंद 15 जुलाई को ही अपना इस्तीफा दें चुके हैं। अभी तक इस मामले पर इनेलो की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। विधायक रामचंद कंबोज के इनेलो छोड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि वो भाजपा में जा सकते हैं।