कुरुक्षेत्र: 11 साल की नन्हीं रिपोर्टर प्राची ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

ख़बरें अभी तक। कुरुक्षेत्र की एक 11 साल की नन्ही रिपोर्टर प्राची ने सोशल मीडिया में धूम मचा दी है। दरअसल कुरुक्षेत्र में पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद शहर की डी डी कॉलोनी में पानी भर गया था। जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा इसी बीच शहर की डी डी कॉलोनी में रहने वाली बच्ची प्राची ने अपनी कॉलोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाली जिसमें वो धाराप्रवाह अपनी कॉलोनी की हालत बता रही है। करीब 8 मिंट की इस वीडियो के देश भर में लाखों व्यूअर मिले प्राची बड़ी होकर पत्रकार बनना चाहती। उसका कहना है कि वो पत्रकार बन देश विदेश में नाम कमाना चाहती है।