प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रसियों में रोष

ख़बरें अभी तक। रायबरेली: प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र जाते समय सोनभद्र से 25 किलोमीटर पहले गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश देखने को मिला और कांग्रेसियों ने शहीद चौक डिग्री कॉलेज चौराहे पर प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन भी किया।

आपको बता दें की रायबरेली में उस समय कांग्रेसियों में आक्रोश देखा गया जब सोनभद्र जा रही प्रियंका गांधी को सोनभद्र से 25 किलोमीटर पहले गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे रायबरेली के कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और शहीद चौक डिग्री कॉलेज चौराहे पर कांग्रेश के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष ने मिलकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और कहा कि योगी और मोदी की तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रियंका गांधी को जिस तरह से सोनभद्र जाने से रोका गया है यह एक निंदनीय है घटना है और कांग्रेस इस घटना का विरोध करती है।