प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सहारनपुर जिला अधिकारी कार्यालय पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक। सहारनपुर में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र जाने से रोकने और उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गिरफ़्तार किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।  कांग्रेस पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित ज़िला अधिकारी सहारनपुर के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ज़िलाध्यक्ष शशि वालिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।