बिजली क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला

ख़बरें अभी तक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा है कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने बिजली क्षेत्र में सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के चलते एक ओर जहां बिजली निगम हजारों-करोड़ रुपये के घाटे से उभरा है।

वहीं लोगों को भी पहले से लगभग आधे दामों पर बिजली उपलब्ध करवाई गई है। वो दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आयोजित जन सुनवाई एवं समस्या समाधान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि अक्तूबर 2014 में जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने शपथ ली थी, तब बिजली निगम बर्बादी की कगार पर था। प्रदेश सरकार ने एक संकल्प के साथ इस निगम का कायाकल्प करने का निर्णय लिया और अनेक स्तर पर बिजली निगम में आमूल-चूल परिवर्तन किए गए। म्हारा गांव जगमग गांव महत्वाकांक्षी योजनाओं के फलस्वरूप आज प्रदेश के लगभग 4 हजार गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है।

इसी प्रकार से बिजली उत्पादन और उसके वितरण की प्रणाली को कहीं अधिक मजबूत किया गया है। मौजूदा सरकार ने बिजली क्षेत्र में ढांचागत सुधार करते हुए लोगों को प्रति यूनिट बिजली दरों में आधे से अधिक कटौती प्रदान की गई। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाए और उन्हें वेवजह तंग न किया जाए। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि अधिकारी व नागरिकों के बीच संबधों में सुधार के लिए बार-बार ऐसे आयोजनों के लिए सरकार प्रयासरत है ।