संभावित बाढ़ को लेकर यमुना बेल्ट में अलर्ट, करनाल प्रशासन की तयारी पूरी

खबरें अभी तक। बाढ़ बचाव को लेकर करनाल प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एहतियात के तौर पर यमुना के साथ लगते गांवों के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा प्रशासन हर बिंदु पर सतर्कता बरत रहा है। जिला सचिवालय में कंट्रोल रूम को क्रियाशील कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों के साथ कश्तियों के भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता संजय राहड़ ने बताया कि बाढ़ बचाव और राहत कार्य को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी है।

सभी बांधों पर कड़ी निगरानी कराई जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर कटाव से बचाव को लेकर मुरम्मत कार्य पुरे कर लिए गए हैं।  इसके अलावा बरसात के दिनों में पानी की निकासी की भी व्यवस्था तमाम इंतजाम किये गए हैं। उन्होंने कहा की नहरों के नजदीक माइनिंग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जा चुकी है, किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर लिया गया है ।