कांग्रेस की हार के लिए उर्मिला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ठहराया जिम्मेदार

ख़बरें अभी तक। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद अब लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। उर्मिला ने मिलिंद देवड़ा को नौ पन्नों का पत्र लिखा है। जिसमें उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोकसभा चुनाव में सही तरीके से काम न करने का आरोप लगाया है।

उर्मिला का आरोप है कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्तांओं की प्लानिंग कमजोर थी, जो कि पार्टी की हार का कारण बनी। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर उत्तर मुंबई से उम्मीदवार थीं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने बड़े अंतर से हराया था।