बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की साड़ी वाली इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में वह साड़ी में नजर आईं तो ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जी हां, जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही थी। फ्लोरल प्रिंट वाली पीच कलर की साड़ी पहने जाह्नवी कपूर खुले बालों और कानों में झुमके पहने फैंस को एक अलग ही अंदाज मे लुभा रही थी। तस्वीर के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा- पीचेज और क्रीम। वहीं आपको बता दें कि तस्वीर को 20 घंटे में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है।वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी इस तस्वीर को लाइक किया है।

अब इन सत्वीरों के पीछे की बड़ी बात आपको बताए तो जाह्नवी कपूर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दोस्तान के सीक्वल में नजर आने वाली है। जैसा की आप सभी जानते ही है दोस्ताना फिल्म में प्रियंका का सॉन्ग देसी गर्ल बेहद फेमस हुआ था। जिसमें अब दोस्ताना 2 में प्रियंका की जगह जाह्नवी कपूर नजर आएगी और उनके साथ लीड रोल में होंगे कार्तिक आर्यन। प्रिंयका चोपड़ा को जाह्नवी की साड़ी वाली तस्वीर इतनी ज्यादा पसंद आई कि उन्होंने तस्वीर के कमेंट बॉक्स में एक दिल वाला इमोजी भी बनाया है।