कांग्रेस को बड़ा झटका मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

ख़बरें अभी तक। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाने का सुझाव दिया है जो राज्य कांग्रेस का नेतृत्व करेगी।

26 जून को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मिलिंद देवड़ा ने पद छोड़ने का आग्रह किया था। मिलिंद देवड़ा के दफ्तर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘यही बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को भी बता दी गई थी। देवड़ा का यह कदम राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद पार्टी में एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।