देहरादून: मानसून को लेकर अलर्ट जारी, 30 से ज्यादा इलाकों में बाढ़ का खतरा

ख़बरें अभी तक: मानसून को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। महकमे ने राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में बाढ़ के खतरे की आशंका जताई है। बता दें कि रिस्पना, बिंदाल, दुल्हनी, नालापानी नदियों के किनारे हजारों की आबादी रहती है।

बता दें कि राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते रिस्पना, बिंदाल नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, उनकी सहायक नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी नदी के किनारों से आबादी की तरफ आ रहा है।

अगले कुछ दिनों में अगर भारी बारिश हुई तो ये नदियां तबाही मचा सकती है। जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत बाढ़ की संभावना को देखते हुए नदियों के किनारे रहने वाले परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील।