डॉ राजीव गुप्ता हत्याकांड : 12 घंटे से भी कम समय में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

ख़बरें अभी तक। आईएमए के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्स्क डॉ राजीव गुप्ता की कल शाम करनाल में गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। उनकी हत्या से करनाल सहित पुरे चिकिस्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी हत्या की सुचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही तेज करते हुए 12 घंटे से भी कम समय में आरोपियों को पकड़ लिया। घटना को लेकर आज करनाल रेंज के पुलिस कमिश्नर योगेंद्र नेहरा व एस पी सुरेंद्र भौरिया ने पत्रकार वार्ता की जिसमे उन्होंने खुलासा किया की डॉ राजीव गुप्ता के अस्पताल के ही एक पूर्व कर्मचारी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रंजिशन हत्या को अंजाम दिया। आई जी ने बताया की पुलिस ने हत्या के चंद घंटों बाद ही मामले का खुलासा कर हत्यारोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना का मुख्य कारण एक पूर्व कर्मचारी पवन को नौकरी से निकालना था जिसने बदला लेने के लिए अपने साथियों से मिलकर डॉ राजीव गुप्ता को गोली मार दी। एस पी सुरेंद्र भौरिया ने कहा की पुलिस ने ततपरता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हरियाणा युपी सीमा से गिरफ्तार कर लिया , उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश कर अभी और जानकारी हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा जिले के ज्यादातर मामलों को ट्रेस कर लिया गया है और कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।

उधर डॉ राजीव गुप्ता की मौत की सुचना मिलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल में उनके निवास पर पहुंचे और घटना पर शोक व्यक्त किया। डॉक्टर गुप्ता हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरूस्त है, अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तरह से सक्षम है। हरियाणा सरकार द्वारा अपराधों की सूचना के लिए डायल 100 जारी किया गया था, अब पूरे देश में केन्द्र सरकार की तरफ से डायल 112 जारी किया गया है। सरकार की इस योजना से अपराधों और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।