ऊना: भाजपा ने किया सदस्यता अभियान का आगाज

ख़बरें अभी तक: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज किया वहीं इस दौरान सत्ती ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना और प्रदेश सरकार गृहणी योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरित किये। 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान में भाजपा ने हिमाचल में 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सत्ती ने कहा कि तीन साल पहले सदस्यता अभियान में भाजपा ने 13 लाख 41 हजार सदस्य बनाये थे। सत्ती ने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा विशेष अभियान चलाकर जनसंपर्क करेगी और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जायेगा।

वहीं केंद्र सरकार के बजट को कांग्रेस द्वारा दिशाहीन बताने पर सत्ती ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व खुद दिशाहीन हो चुका है। सोनिया गाँधी और राहुल गांधी ने तो कुछ भी बोलने से ही इंकार कर दिया है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के पिछले बजटों को भी दिशाहीन ही बताती थी लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों ने कांग्रेस को बता दिया है कि जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और जनता मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों से खुश है।