जानिए, आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ख़बरें अभी तक। पिछले हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना स्टार्र फिल्म आर्टिकल 15 को पब्लिक की सरहाना मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 28 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की कमाई गुरुवार को ठीक रही है। फिल्म ने कुल कलेक्शन 34.21 करोड़ रुपये हासिल कर लिया है। फिल्म आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार अच्छा परफॉर्म कर रही है।

इस फिल्म ने धीरे-धीरे ठीक कलेक्शन हासिल कर लिया है। गुरुवार को फिल्म ने 3.05 करोड़ रुपये और अपनी कमाई में जोड़ लिए हैं। इस प्रकार फिल्म का कुल कलेक्शन अब 34.21 करोड़ हो चुका है। फिल्म का पहला सप्ताह अच्छा रहा है। अब फिल्म से उम्मीदें वीकेंड में हैं। लेकिन आर्टिकल 15 के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले से सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह है। इसके साथ शुक्रवार को फिल्म मलाल भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

पहले दिन फिल्म ने 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.77 करोड़ रुपये जुटा लिये, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 20.04 करोड़ रुपये जमा कर लिये थे। इसके बाद सोमवार को 3.97 करोड़, मंगलवार को 3.67 करोड़ और बुधवार को 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।