हाऊसिंग बोर्ड के पर हुई नियुक्ति, सन्दीप जोशी को बनाया गया चेयरमैन

संदीप जोशी हाऊंसिंग बोर्ड हरियाणा के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि वर्तमान में वे साढ़े 4 साल से भाजपा प्रदेश महामंत्री हैं,  वहीं, हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन बनाने पर सन्दीप जोशी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताया है।

नवनियुक्त सन्दीप जोशी चरखीदादरी से संबंध रखते हैं और वे फरीदाबाद के सूरजकुंड में रहते हैं। वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रमेश जोशी के बेटे हैं। वे बीए, एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे है। भाजपा प्रदेश सचिव का भी दायित्व निभा चुके हैं.