निर्माणाधीन बाईपास की पुली में मिट्टी ढहने से फंसे बछड़े, 70 बछड़ो की हुई मौत

खबरें अभी तक। रोहतक़ जिले में सांपला कस्बे में निर्माणाधीन बाईपास की पानी निकासी की पुली में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मिट्टी ढहने से 70 बछड़ों की जान चली गई। घटना देर शाम को उस समय हुई, जब राजस्थान से आए चरवाहे गाय चरा के अपने पड़ाव की ओर लौट रहे थे। रात को सभी मृत बछड़ों को पुली से बाहर निकल कर मिट्टी में दबा दिया गया।

हर साल गर्मी में राजस्थान से चरवाहे हजारों गाय चराने के लिए हरियाणा में आते हैं। सांपला में भी ये चरवाहे अपनी गाय लेकर रुके हुए थे। सुबह गाय चराने के लिए खेतों में गए थे और शाम को वापस लौट रहे थे। वही सांपला में बाईपास का निर्माण हो रहा है। ज्यादा ऊंचाई होने की वजह से बाईपास के नीचे पानी की निकासी के लिए बनाई गई पुली में से गाय गुजर रही थी। जिसमे पानी भी भरा हुआ था। लेकिन अचानक पुली का एक छोर मिट्टी ढहने से बंद हो गया। पीछे से गाय ज्यादा थी। जिस वजह से छोटे बड़े दबाव में आ गए। जिसके चलते 70 बछड़ों की मौत हो गई।