डिजिटल दुनिया में संघ ने दी दस्तक, भागवत समेत 7 नेता आए ट्विटर पर

ख़बरें अभी तक। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर दस्तक दे दी है। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @DrMohanBhagwat है। उनका यह अकाउंट मई में ही बन गया था लेकिन संघ ने उसे आज ही आधिकारिक रूप से सक्रिय किया है।
संघ प्रमुख के अलावा सुरेश भैयाजी जोशी भी ट्विटर पर आधिकारिक रूप से आ गए हैं। संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SureshBJoshi है। इनके अलावा भी संघ के 5 दिग्गज ट्विटर पर उतर आए हैं।

सुरेश सोनी (सह सरकार्यवाह) – @SureshSoni1925
कृष्णा गोपाल (सह सरकार्यवाह) – @KGopalRSS
वी भगैया (सह सरकार्यवाह) – @BhagaiahV
अरुण कुमार (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख) – @ArunKumRSS
अनिरुद्ध देशपांडे (अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख) – @AniruddhaRSS